1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री नकवी की फटकार- कोरोना फैलाने वाले तबलीगी खुद को बता रहे 'कोरोना योद्धा'

केंद्रीय मंत्री नकवी की फटकार- कोरोना फैलाने वाले तबलीगी खुद को बता रहे 'कोरोना योद्धा'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2020 11:30 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 11:30 pm IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के कोरोना संक्रमितों को प्लाज्मा देने की पेशकश करने की जानकारी सामने आने के बाद इस संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना फैलाने वाले खुद को कोरोना योद्धा बता रहे हैं।

Mukhtar Abbas Naqvi- India TV Hindi
Mukhtar Abbas Naqvi

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के कोरोना संक्रमितों को प्लाज्मा देने की पेशकश करने की जानकारी सामने आने के बाद इस संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना फैलाने वाले खुद को कोरोना योद्धा बता रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह हर भारतीय मुसलमान को तबलीगी साबित करने की ''तबलीगी साजिश'' है।

नकवी ने ट्वीट किया, ''भारत में कोरोना फैलाने वाले तबलीगी अपने आप को "कोरोना वारियर्स" बता रहे हैं। कमाल है। तबलीगी अपने गुनाहों पर शर्म करने के बजाय लाखों कोरोना योद्धाओ का अपमान कर रहे हैं। इसे कहते हैं "चोरी और सीनाजोरी।'' उनके मुताबिक बेशक कुछ राष्ट्रभक्त मुसलमानों ने जरूरतमंदों को प्लाज्मा दिया है पर उन्हें तबलीगी कहना ठीक नहीं।

नकवी ने दावा किया, ''हर हिंदुस्तानी मुसलमान को तबलीगी साबित करने की "सुनियोजित घटिया तबलीगी साजिश" है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत