1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी की तरफ से अजमेर दरगाह में चादर चढ़ाएंगे नकवी

PM मोदी की तरफ से अजमेर दरगाह में चादर चढ़ाएंगे नकवी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2016 11:32 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 11:36 pm IST

अजमेर: सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के चल रहे 804वें सालाना उर्स में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से केन्द्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कल चादर पेश करेंगे।

pm modi- India TV Hindi
pm modi Image Source : PTI

अजमेर: सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के चल रहे 804वें सालाना उर्स में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से केन्द्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कल चादर पेश करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नकवी दरगाह पहुंचकर प्रधानमंत्री की ओर से ख्वाजा साहब की मजार पर चादर पेश करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भेजा गया सन्देश पढकर सुनायेंगे। नकवी का रविवार को ही जयपुर होते हुए दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के पैगाम के साथ पीएम मोदी ने शनिवार को अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को एक चादर सौंपी जो वह अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढाएंगे। चादर के साथ प्रधानमंत्री ने अमन और एकता का संदेश दिया है जो कल नकवी दरगाह में पढ़ेंगे।

बता दें कि ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के 804वें उर्स के लिए हजारों जायरीन अजमेर पहुंच गए हैं। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के लिए दुनिया भर के मुसलमानों और हिन्दुओं में समान रूप से अकीदत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत