1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कई बार चाकुओं से गोदकर की गई थी IB अधिकारी अंकित की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

कई बार चाकुओं से गोदकर की गई थी IB अधिकारी अंकित की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

 Published : Feb 27, 2020 10:52 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 10:53 pm IST

IB अधिकारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी हत्या एक, दो बार नहीं बल्कि कई बार चाकू मारकर की गई थी।

Ankit Sharma- India TV Hindi
IB officer Ankit Sharma Image Source : FILE

नई दिल्ली। IB अधिकारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी हत्या एक, दो बार नहीं बल्कि कई बार चाकू मारकर की गई थी। रिपोर्ट में गन शाॉट इंजरी नहीं आई है। अंकित शर्मा मंगलवार को लापता हो गए थे। बुधवार को उनका शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में उनके घर के पास एक नाले से मिला था। शर्मा के परिजनों ने दावा किया कि उनकी हत्या के पीछे स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन और उसके साथियों का हाथ है। हुसैन ने आरोपों से इनकार किया है।

अंकित शर्मा की हत्या में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने बताया कि शर्मा के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 365 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि ताहिर हुसैन ने कहा, ‘‘मुझे खबरों से पता चला कि एक व्यक्ति की हत्या का इल्जाम मुझ पर लगाया जा रहा है। ये झूठे और निराधार आरोप हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मेरा परिवार और मैं पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को ही अपने घर से चले गए थे।’’ हुसैन ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे निशाना बनाना गलत है। इससे मेरा और मेरे परिवार का कुछ लेना-देना नहीं है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत