Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कमला मिल्स अग्निकांड: मुंबई पब हादसे में 1-एबव पब के दो मैनेजर गिरफ्तार

कमला मिल्स अग्निकांड: मुंबई पब हादसे में 1-एबव पब के दो मैनेजर गिरफ्तार

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jan 01, 2018 01:47 pm IST, Updated : Jan 01, 2018 02:08 pm IST

बायकुला पुलिस ने मुंबई के कमला मिल अग्निकांड में पब 1-एबव के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है...

Mumbai Kamala Mills fire | PTI Photo- India TV Hindi
Mumbai Kamala Mills fire | PTI Photo

मुंबई: बायकुला पुलिस ने मुंबई के कमला मिल अग्निकांड में पब 1-एबव के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों घटना के दिन मौके पर मौजूद थे लेकिन बाद में गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। इस केस में FIR दर्ज होने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है। इस मामले के तीन आरोपी अ‍ब भी फरार हैं। 29 दिसंबर को हुए इस अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार हुए मैनेजरों के नाम केविन बावा और लिस्बन लोपेज हैं। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिब्सन लोपेज (34) और केवीन बाजवा (35) को एन एम जोशी पुलिस थाने के अधिकारियों के एक दल ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि लोपेज और बाजवा दोनों लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित पब में मैनेजर के तौर पर काम करते थे। अधिकारी ने बताया कि 29 दिसंबर की सुबह जब आग लगी वे पब में मौजूद थे लेकिन वे वहां मौजूद लोगों की मदद करने की बजाय वहां से भाग निकले।  हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए पब मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। इन दो मैनेजरों के अलावा महेंद्र सांघवी को भी पकड़ा गया है, जो इस पब के मालिक के अंकल हैं। इससे पहले भी रेस्त्रां मालिकों के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। इन लोगों पर आरोपियों को शरण देने का आरोप लगा था।

इस बीच, आग लगने के मामले की जांच कर रही एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने 27 चश्मदीदों का बयान दर्ज किया है और वे और गवाहों की तलाश में है। गौरतलब है कि हादसे के बाद वृहन्नमुंबई नगर निगम (BMC) अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए कई होटलों को सील कर चुकी है। BMC ने शनिवार को 314 अवैध निर्माण ढहाए थे, वहीं 7 होटलों को सील करने के साथ 417 LPG सिलेंडर भी जब्त किए गए थे।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement