1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई लोकल की एसी ट्रेन सेवा को रोका गया, कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार का कदम

मुंबई लोकल की एसी ट्रेन सेवा को रोका गया, कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार का कदम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 05:09 pm IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन की एसी सेवा को फिलहाल के लिए रोक दिया है।

Mumbai Local train service suspended - India TV Hindi
Mumbai Local train service suspended  Image Source :

मुंबई। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन सेवा की एसी सेवा को फिलहाल के लिए रोक दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले ही राज्य के लोगों से सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल से परहेज की अपील की थी। देशभर में जितने भी कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं उनमें सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही हैं, ऐसे में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने मुंबई लोकल सेवा को रोकने का फैसला किया है। 

हालांकि अभी सिर्फ एसी सेवा को बंद करने का फैसला किया गया है और जिन रूट्स पर एसी सेवा चलती है उनकी जगह पर सामान्य रेलगाड़ियों को चलाया जाएगा। 

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं, राज्य में अबतक कुल 49 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं और इनमें एक मामला ऐसा भी है जहां पर कोरोना वायरस की वजह से 1 व्यक्ति की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस मामले हैं और उसे और फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। महाराष्ट्र क् स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राज्य में खाड़ी देशों से लगभग 26000 लोग पहुंच रहे हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखने की पूरी तैयारी कर ली गई है। 

देशभर में कोरोना वायरस के अबतक 168 मामले सामने आ चुके हैं, महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और दिल्ली में हैं। देशभर में केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठा रही हैं। प्रमुख शहरों में गैर जरूरी निजी व्यावसायिक जगहों को बंद रखने का निर्देश है और जनता से घरों में रहने की अपील की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत