1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: पुलिस छापेमारी के दौरान इमारत से गिर कर दो सेक्स वर्करों की मौत

मुंबई: पुलिस छापेमारी के दौरान इमारत से गिर कर दो सेक्स वर्करों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2018 07:58 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 07:58 pm IST

पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना डी बी मार्ग इलाके में स्थित ओम इमारत में रात साढे दस बजे हुई...

representational image- India TV Hindi
representational image

मुंबई: मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में स्थित एक इमारत में पुलिस की छापेमारी के दौरान दो महिलाओं की तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। वह कथित रूप से सेक्स वर्कर थीं और छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना डी बी मार्ग इलाके में स्थित ओम इमारत में रात साढे दस बजे हुई। उन्होंने बताया कि उस वक्त डी बी मार्ग पुलिस थाने की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस इलाके को वेश्यावृत्ति के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम ‘‘तलाशी’’ के लिए पहुंची, भूतल पर मौजूद एक व्यक्ति ने अन्य लोगों को सावधान कर दिया जिससे ऊपरी तल में मौजूद सेक्स वर्करों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं ने तीसरी मंजिल की खिड़की से रस्सी के सहारे नीचे उतरने की कोशिश कर पुलिस से बचने का प्रयास किया। इस दौरान वह फिसल कर गिर गई।

पुलिस उन लोगों को अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों 50 साल और 30 साल की थी। दोनो पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी।

पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत