1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुस्लिम परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म, हरियाणा के सोनीपत की घटना

मुस्लिम परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म, हरियाणा के सोनीपत की घटना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 07:29 pm IST

भोगीपुर गांव के इन परिवारों के सभी सदस्यों के नाम पहले से ही हिंदू हैं, इनका गोत्र पंवार है और ये हमेशा से हिंदू त्योहार धूमधाम से मनाते आएं हैं।

Muslims convert to Hinduism- India TV Hindi
मुस्लिम परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म, हरियाणा के सोनीपत की घटना Image Source : TWITTER

सोनीपत. देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील में रविवार को 7 मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म अपना लिया। गन्नौर की भोगीपुर गांव के इन परिवारों ने हिंदू धर्म से जुड़ी ज्यादातर चीजें तो पहले ही अपनाई हुईं थीं, लेकिन इनकी शादियां मुस्लिम रीति रिवाज से होती थी और मृतकों को दफनाया जाता था, जिसे इन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाकर बदल दिया।

भोगीपुर गांव के इन परिवारों के सभी सदस्यों के नाम पहले से ही हिंदू हैं, इनका गोत्र पंवार है और ये हमेशा से हिंदू त्योहार धूमधाम से मनाते आएं हैं। समय के साथ बहुत से लोगों ने हिंदू धर्म पूरी तरह अपना लिया था और बचे हुए परिवार ने रविवार को हिंदू धर्म में पूरी तरह प्रवेश कर लिया। RSS से जुड़े सुमित अत्री ने इन परिवारों को भागवत गीता और महाभारत की पुस्तकें भेंट कर इनका स्वागत किया।

हिंदू धर्म में वापसी करने वालों में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, बिजेंद्र, अशोक, दीपक, सुनील, अमित कुमार, रोहित, मनोज कुमार, जोगेंद्र व योगेंद्र सहित उनकी पत्नियां व बच्चे शामिल हैं। हिंदू धर्म में वापसी करने वाले सुरेश ने बताया कि उनके पूर्वजों ने वर्षों पहले मुस्लिम धर्म को अपना लिया था लेकिन कुनबे में सभी के इसको लेकर अलग-अलग विचार थे। समय के साथ कुनबे के लोगों ने अपने धर्मों को फिर से अपना लिया और जो कुछ बचा था, उसे आज अपना लिया।

इन लोगों के फैसले का सम्मान करते हुए भोगीपुर के सरपंच संजय राठी ने का कि गांव के सात मुस्लिम परिवारों ने बिना किसी दबाव और अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में वापसी की है। हिंदू संस्कृति के अनुसार, कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म को धारण कर सकता है। इसमें किसी को कोई आपत्ति भी नहीं, बल्कि समस्त गांव इनके इस फैसले का सम्मान करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत