1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी का प्रोपोजल ठुकराया तो महिला पर तलवार से किया जानलेवा हमला, दूसरे धर्म का है आरोपी

शादी का प्रोपोजल ठुकराया तो महिला पर तलवार से किया जानलेवा हमला, दूसरे धर्म का है आरोपी

 Edited By: T Raghavan @NewsRaghav
 Published : Dec 21, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 02:10 pm IST

कर्नाटक के हुबली शहर से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक युवक ने लव प्रपोजल को ठुकराने वाली एक महिला पर सरे आम तलवार से जान लेवा हमला कर दिया।

 शादी का प्रोपोजल...- India TV Hindi
 शादी का प्रोपोजल ठुकराया तो महिला पर तलवार से किया जानलेवा हमला Image Source : INDIA TV

कर्नाटक के हुबली शहर से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक युवक ने लव प्रपोजल को ठुकराने वाली एक महिला पर सरे आम तलवार से जान लेवा हमला कर दिया। हमले की ये तस्वीरें किसी ने मोबाइल से शूट कर ली। इस हमले में महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी, उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना हुबली के देशपांडे नगर में हुई, आशा अपने घर से दफ्तर के लिए निकली थी उसी वक्त हाथ में तलवार लेकर इस्माइल नाम का एक युवक वहाँ पहुँचा और पीछे से आशा पर हमला कर दिया, उस पर तलवार से कई वार किए और उसे लहू लुहान कर दिया, वहाँ मौजूद एक शख्स ने हिम्मत दिखाई, इस्माइल के पास गया और उसे किसी तरह रोक लिया

इस घटना में आशा गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी, उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी इस्माइल को भी अरेस्ट कर लिया है, आरम्भिक जाँच में पता चला है कि आशा और इस्माइल पिछले 2 सालों से एक दूसरे के दोस्त थे, 6 महीने पहले इस्माइल ने आशा को प्रपोज़ भी किया था लेकिन आशा ने उसका प्रपोज़ल ठुकरा दिया और उसके बाद से आशा ने उससे नाता तोड़ लिया। पुलिस को लगता है कि इसी बात से नाराज इस्माइल ने आशा को जान से मारने का फैसला कर लिया और आज मौका मिलते ही उस पर हमला कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत