नई दिल्ली: हर साल इंडियन आर्मी लाखों नौजवानों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए के लिए ट्रेलर प्रस्तुत करती है। हाल ही में इंडियन आर्मी का लेटेस्ट अधिकारिक वीडियो वायरल हुआ है जो कि साहसिक और सांसे थामने वाला है। इंडियन आर्मी देश की हर प्रकार के खतरे से रक्षा करने को मुस्तैद रहती है।
पढ़ें: नासिक कुंभ 2015 दुनिया के सबसे बड़े मेले की खास कवरेज क्लिक करें
भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना देश के लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक अहम भूमिका निभाते हैं। जब हम अपने घरों में चैन ने सो रहे होते हैं उसी वक्त हमारी भारतीय सेना जागकर हमारी रक्षा कर रही होती है। इंडियन आर्मी सियाचन की उंचाई से लेकर कच्छ के रण तक हमारी रक्षा करती है। हम आशा करते हैं कि ये वीडियो देश के सभी नौजवानों को इंडियन आर्मी में शामिल होने की प्रेरणा देगा।