मैसूर। कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल आज भारत में बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन सोचिए अगर आप कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन खोले और उसमें एक सांप आपको दिखाई दे, वो भी ऐसा वैसा सांप नहीं बल्कि कोबरा।
Related Stories
दरअसल मैसूर के एक घर में ऐसा वाक्या हुआ, जहां वाशिंग मशीन में कपड़े धोने जा रही महिला को एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया, जिसे देखकर वो डर गई। हालांकि महिला ने तुरंत समझदारी से काम लेते हुए इसकी सूचना तुरंत अपने पति को दी, जिसके बाद सांप पकड़ने वाले पेशेवर श्याम को जानकारी दी गई।
जानकारी मिलते ही श्याम तुरंत मैसूर के श्री शिवरात्रि नगर के उस घर में पहुंचे, जहां से उन्हें सूचना मिली थी। श्याम ने तुरंत ही सांप को पकड़ लिया, जिसके बाद स्टालिन के परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।