1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक ही दिन वाराणसी में रविदास मंदिर की यात्रा करेंगे PM मोदी और केजरीवाल

एक ही दिन वाराणसी में रविदास मंदिर की यात्रा करेंगे PM मोदी और केजरीवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2016 07:12 am IST,  Updated : Feb 21, 2016 07:12 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 22 फरवरी को वाराणसी में रविदास मंदिर की यात्रा करेंगे।

modi and kejriwal- India TV Hindi
modi and kejriwal

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को अपने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र की यात्रा करने वाले हैं और ऐसी संभावना है कि इसी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां रविदास मंदिर की यात्रा करेंगे। गुर रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री सबसे पहले सुबह में रविदास मंदिर जाएंगे।

वह मंदिर में 15 मिनट बिताएंगे और फिर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष दीक्षांत समारेाह को संबोधित करने के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री उसी दिन दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

केजरीवाल दोपहर को करीब 12 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी पहुंच जाएंगे और उसके बाद रविदास मंदिर जाएंगे जहां वह दिल्ली लौटने से पहले दोपहर को 2:45 बजे तक रूकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत