ये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट, देखिए पूरी लिस्ट
ये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट, देखिए पूरी लिस्ट
Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 08, 2021 09:32 am IST,
Updated : Jul 08, 2021 09:32 am IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग रखे हैं। इनके अलावा सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और सभी अन्य विभागों का प्रभार है जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं, वो भी प्रधानमंत्री के पास ही हैं।
Image Source : PTI
ये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली. कल शाम नरेंद्र मोदी सरकार में कई नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। इस चेहरों में से कई ऐसे हैं, जिनके बारे में बहुत से लोगों को कोई जानकारी नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस कैबिनेट को आकार देने के लिए कई पुराने व वरिष्ठ नेताओं की अपने मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी। शाम को मंत्री पद की शपथ दिलवाए जाने के बाद ही सभी नए मंत्रियों को उनके मंत्रालयों के बारे में जानकारी भी दे दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग रखे हैं। इनके अलावा सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और सभी अन्य विभागों का प्रभार है जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं, वो भी प्रधानमंत्री के पास ही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों और उनके विभागों की सूची इस प्रकार है।