नई दिल्ली: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती के 803वां उर्स- ए- मुबारक के मौके पर अजमेर शरीफ में अब प्रधानमंत्री मोदी ने खूबसूरत चादर भेजी है जिसे खास तौर पर ख्वाजा की मज़ार पर चढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। मज़ार पर चढ़ाने के लिए तैयार मखमली चादर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के जरिए भिजवाई गई है जिसे नकवी आज मज़ार पर चढाएंगे।
खालिद रशीद फिरंगीमहली, धर्मगुरु ने कहा कि, 'ये परंपरा रही है कि पीएम चादर भेजते रहे हैं....कायम रहे तो अच्छी बात है सेकुलरिज्म की अलामत (इशारा) है।'
प्रधानमंत्री मोदी से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से भी पहली बार दरगाह में चादर चढ़ाई गई है, जिसे खास तौर पर बराक ओबामा ने मज़ार पर चढ़ाने के लिए भेजी थी। हमेशा की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार भी ख्वाजा के दरबार में चादर भेजी है।
नरेंद्र मोदी खुद चादर चढ़ाने दरगाह नहीं पहुंच पा रहे हैं इस बात का अजमेर के लोगों को मलाल भी है।