नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक हादसा होते-होते बचा है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बाल-बाल बच गए हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक हादसे में बाल-बाल बचे। गडकरी का पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक कार्यक्रम था। नितिन गडकरी ने कोलकाता एयरपोर्ट से हल्दिया के लिए बुधवार सुबह करीब 10 बजे हेलिकॉप्टर लिया। जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड करने लगा, उतरते वक्त उसकी हवा से नीचे बिछा रेड कार्पेट उड़ गया और सीधे चॉपर के पंखे के करीब पहुंच गया।
कार्पेट ब्लेड के इतना करीब था कि देखने वालों की सांसें थम गईं और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।