1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नसीरुद्दीन शाह ने क्यों दिया हिंदू-मुसलमान वाला बयान? जानिए उनकी कही 5 मुख्य बातें

नसीरुद्दीन शाह ने क्यों दिया हिंदू-मुसलमान वाला बयान? जानिए उनकी कही 5 मुख्य बातें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 20, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 01:17 pm IST

नसीरुद्दीन शाह ने जो बयान दिया है उसकी 5 मुख्य बातें इस तरह से हैं

Naseeruddin Shah's controversial statement- India TV Hindi
Naseeruddin Shah's controversial statement

नई दिल्ली। बॉलीवुड में वरिष्ठ कलाकार और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने गुरुवार को एक बयान दिया जिसने देश में असहिष्षुणता को लेकर नई बहस छिड़ गई है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि उन्हें फिक्र होती है कि कहीं उन्हें किसी भीड़ ने घेर लिया और पूछा कि तुम हिंदू हो या मुसलमान? नसीरुद्दीन शाह ने जो बयान दिया है उसकी 5 मुख्य बातें इस तरह से हैं।

  1. कानून को हाथ में लेने की खुली छूट मिली हुई है, एक पुलिस अफसर से ज्यादा एक गाय की मौत को अहमियत दी जा रही है।
  2. मुझे फिक्र होती है कि मेरे बच्चों की, कल को उन्हें किसी भीड़ ने घेर लिया और पूछा कि तुम हिंदू हो या मुसलमान।
  3. इन हालात को देखकर मुझे गुस्सा आता है, सही नजरिया रखने वाले हर इंसान को गुस्सा आना चाहिए न कि डरना चाहिए। हमारा घर है ये, हमें कौन निकाल सकता है यहां से।
  4. कानून को हाथ में लेने की खुली छूट मिल चुकी है, ये जहर फैल चुका है, ये जिन्न अब बोतल में वापस बंद नहीं होगा।
  5. कई इलाकों में हम देख रहे हैं कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत से ज्यादा एक गाय की मौत को अहमियत दी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत