1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेशनल एयरोनॉटिक्स लेबोरेटरी ने 'जलदोस्त' एयरबोट को किया लॉन्च, 20 मिनट में करेगी 50 लोगों का काम

नेशनल एयरोनॉटिक्स लेबोरेटरी ने 'जलदोस्त' एयरबोट को किया लॉन्च, 20 मिनट में करेगी 50 लोगों का काम

 Reported By: T. Raghavan
 Published : Jun 03, 2019 04:54 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 09:35 pm IST

नेशनल एयरोनॉटिक्स लेबोरेटरी (एनएएल) ने मध्य बेंगलुरु के हलासुरू झील में "जलदोस्त" एयरबोट को लॉन्च किया है। इसका उपयोग बाढ़ राहत के साथ-साथ जल निकायों में निराई के लिए किया जा सकता है।

National Aeronautics Laboratory (NAL) launched "Jaldost" at the Halasuru Lake incentral Bengaluru- India TV Hindi
National Aeronautics Laboratory (NAL) launched "Jaldost" at the Halasuru Lake incentral Bengaluru

बेंगलुरु: नेशनल एयरोनॉटिक्स लेबोरेटरी (एनएएल) ने मध्य बेंगलुरु के हलासुरू झील में "जलदोस्त" एयरबोट को लॉन्च किया है। इसका उपयोग बाढ़ राहत के साथ-साथ जल निकायों में निराई के लिए किया जा सकता है। एयरक्राफ्ट तकनीक से चालित यह एयरबोट उथले पानी में चल सकती है। इसके अलावा यह पानी में उपजने वाली खरपतवार की भी यह सफाई कर सकती है। इस एयरबोट का कोई भी हिस्सा पानी के अंदर नही होता इसलिए इसके पानी के अंदर पाई जानी वाली किसी भी चीज से उलझने की आक्षंका कम हो जाती है। 

एनएएल एवं सीएसआइआर के निदेशक जितेंद्र जाधव ने कहा कि देश में काफी ऐसी झीलें और नदियां हैं जिन्हें साफ करने की जरुरत है। उन्होनें बताया कि बोट में हाइड्रोलिक कटर लगा हुआ है जो घास को जड़ से कोट देता है। उन्होनें कहा कि इस एयरबोट से 20 मिनट में जितना काम हो सकता है उतना काम 50 लोग 8 घंटे में कर पाएंगे। 

National Aeronautics Laboratory (NAL) launched "Jaldost" at the Halasuru Lake incentral Bengaluru
National Aeronautics Laboratory (NAL) launched "Jaldost" at the Halasuru Lake incentral Bengaluru

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत