1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल बाढ़: नौसेना एर्नाकुलम जिले के दो गांवों में पुनर्निर्माण का काम करेगी

केरल बाढ़: नौसेना एर्नाकुलम जिले के दो गांवों में पुनर्निर्माण का काम करेगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2018 08:43 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 08:43 pm IST

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने आज यहां कहा कि नौसेना एर्नाकुलम जिले में बाढ़ से तबाह हुए दो इलाकों में पुनर्निर्माण कार्य शुरू करेगी।

Kerala Floods- India TV Hindi
Kerala Floods Image Source : PTI

कोच्चि: नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने आज यहां कहा कि नौसेना एर्नाकुलम जिले में बाढ़ से तबाह हुए दो इलाकों में पुनर्निर्माण कार्य शुरू करेगी। एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि एडमिरल लांबा ने सैलाब से तबाह हुए मुत्तिनाकम गांव में राहत और पुनर्वास कार्य की समीक्षा करने के बाद ये बात कही। उन्होंने नौसेना कर्मियों का करियर बनाने में यहां दक्षिणी नौसेना कमान की निर्णायक भूमिका को भी रेखांकित किया। 

नौसेना प्रमुख ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से हालात पर करीब से निगाह रख रहे हैं और नौसेना ने विनाशकारी बाढ़ के दौरान अपने कर्मी और उपकरण तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि अब पूरी तवज्जो राहत गतिविधियों पर है। विज्ञप्ति के मुताबिक, नौसेना ने स्थानीय प्रशासन और नौसेना अधिकारियों के दौरे से मिली जानकारी के आधार पर पुनर्निर्माण कार्य के लिए दो गांवों का चयन किया है। 

इसमें बताया गया है कि चयनित किए गए गांव एर्नाकुलम जिले में वारापुझा पंचायत का मत्तिनाकम और कडामकुडी पंचायत का चेरिया कडामकुडी है। नौसेना प्रमुख कल मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से मुलाकात करके किसी और जरूरत के लिए नौसेना की मदद के लिए चर्चा करेंगे। एडमिरल लांबा वियजन को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 8.9 करोड़ रुपये का चेक भी सौपेंगे। नौसेना कर्मियों ने अपने वेतन से स्वैच्छिक रूप से इस रकम का योगदान दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत