कोंडागांव (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के कोंडागांव ज़िले में बुधवार रात नक्सलियों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस पर घात लगाकर हमला किया लेकिन जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग वापस जंगल में भाग गए।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार रानापाल क्षेत्र में नक्सलियों ने रात 1240 पर तीन दिशाओं से ITBP की 41 वीं बटालियन के शिविर पर चार रॉकेट लॉंचर्स से हमला किया और गोलीबारी की। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। ये गोलीबारी सुबह तीन बजे तक जारी रही। दोनों तरफ से 600 राउंड गोलियां चली।
ITBP की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि नक्सलियों की संख्या करीब 100 थी। ITBP की तरफ से किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। नक्सलियों की तलाश जारी है।