1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पैरा सेलिंग के दौरान ऊंचाई से गिर पड़ा NCC कैडेट, कार्यक्रम में मौजूद थे PM मोदी

पैरा सेलिंग के दौरान ऊंचाई से गिर पड़ा NCC कैडेट, कार्यक्रम में मौजूद थे PM मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2018 10:23 pm IST,  Updated : Jan 28, 2018 10:23 pm IST

यह एनसीसी परेड का हिस्सा था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया था...

ncc cadet- India TV Hindi
ncc cadet

नई दिल्ली: एनसीसी का एक वरिष्ठ कैडेट पैरा सेलिंग अभ्यास के दौरान संतुलन खोने की वजह से ऊंचाई से गिर पड़ा और चोटिल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि कैडेट करिप्पा परेड मैदान में पैरा सेलिंग अभ्यास समूह का सदस्य था। यह एनसीसी परेड का हिस्सा था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया था।

एनसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि कैडेट ने तेज रफ्तार से जा रही एक कार से उड़ान भरनी थी। दूसरी कोशिश में वह कुछ ऊंचाई तक गया लेकिन कुछ सेकंडो बाद ही गिर पड़ा। तुरंत एक एंबुलेंस उसे ले गई।

उन्होंने बताया कि उसे मामूली चोटें आई हैं और वह पूरी तरह से ठीक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत