1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2016 07:39 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 07:40 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

image- India TV Hindi
image

राष्ट्रीय खबरें-

मोदी का कांग्रेस पर पलटवार, राहुल के एक-एक सवाल का दिया जवाब

राहुल गांधी की ओर से किए गए प्रहार के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उनके पिता राजीव गांधी, दादी इंदिरा गांधी और दादा जवाहरलाल नेहरू के उद्धरणों और स्टालिन के एक संदर्भ का सहारा लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष और अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जबर्दस्त पलटवार किया। राहुल के बुधवार के उस आरोप पर कि प्रधानमंत्री से सब मंत्री और भाजपा सांसद डरते हैं और कुछ बोलते नहीं, मोदी ने तत्कालीन सोवियत संघ तानाशाह नेता जोजफ स्टालिन से जुड़े एक प्रसंग को सुनाते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। आगे पढ़ें

राजीव हत्या मामले में शीर्ष अदालत का फैसला मानना संवैधानिक जिम्मेदारी: राजनाथ
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की सजा माफ करने और उन्हें रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में शीर्ष अदालत के निर्णय को मानना हम सब की संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। सोमवार सुबह कांग्रेस सदस्यों ने तमिलनाडु सरकार के निर्णय पर लोकसभा में गहरा एतराज व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे किसी कदम से देश की अखंडता और एकता पर आघात लगेगा और गृह मंत्री को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। आगे पढ़ें

राहुल गांधी बोले, 'चोरों को दी फेयर एंड लवली स्कीम, ईपीएफ पर टैक्स क्यों
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को ईपीएफ पर टैक्स को लेकर निशाने पर लिया है। राहुल ने कहा कि ईपीएफ पर टैक्स लगाना गलत है। सरकार इस फैसले को वापस ले। राहुल ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी को राहत मिलनी चाहिए और ईपीएफ पर टैक्स वापस लिया जाए। आपने फेयर एंड लवली स्कीम चोरों को दी है, हमारे सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलनी चाहिए, चोरों को नहीं। आगे पढ़ें

आज रिहा होगा कन्हैया, झड़पों की आशंका टालने को बुलाई गई पुलिस
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई के बाद झड़पों की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों, ट्रैफिक और पीसीआर इकाइयों को हिदायत जारी कर उनसे खासतौर पर जेएनयू के अंदर और आस पास तथा दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सख्त निगरानी करने को कहा है। आगे पढ़ें

राजनाथ की कठेरिया को क्लीन चिट, बोले नहीं दिया भड़काऊ भाषण
भड़काऊ भाषण मामले में केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया को आज नरेंद्र मोदी सरकार ने क्लीन चिट दे दी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया है और अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करती। गौरतलब है कि रामशंकर कठेरिया के आगरा में एक सभा में दिए गए भाषण का विपक्ष ने जोरदार विरोध किया था। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

पहली बार पाकिस्तान की यात्रा पर आएंगे पोप फ्रांसिस
पोप फ्रांसिस इस वर्ष पाकिस्तान की यात्रा पर आयेंगे जो इस इस्लामी देश की उनकी पहली यात्रा होगी। पाकिस्तान के बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री कामरान माइकल और धार्मिक मामलों के मंत्री सरदार युसूफ ने पिछले महीने वेटिकन में पोप से मुलाकात के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से आमंत्रित किया था। आगे पढ़ें

उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से प्योंगयांग पर नए कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ ही घंटे बाद उत्तर कोरिया ने आज अपने पूर्वी तट से समुद्र में कम दूरी के छह प्रोजेक्टाइल (प्रक्षेप्य) दागे। उत्तर कोरिया की ओर से इन प्रक्षेप्यों का प्रक्षेपण उस वक्त किया गया जब इससे कुछ देर पहले दक्षिण कोरिया की संसद ने उत्तर कोरिया में मानवाधिकार पर एक विधेयक को पारित किया। आगे पढ़ें

‘अल्लाह के आदेश पर मैने काटा बच्चे का सिर’
रूस के मास्को में एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। राहगीर जैसे ही मेट्रो स्टेशन के बाहर आए तो वो नजारा देख दंग रह गए। नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर दिखा रही बुरका पहने एक महिला चीख-चीख कर रह रही थी कि हां वो आतंकी है। इस घटना के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में ले जाया गया। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

Budget Impact: टाटा के बाद मारुति ने 34 हजार तक बढ़ाई कारों की कीमत, अल्टो हुई 1,441 रुपए महंगी
टाटा और मर्सिडीज बैन्ज के बाद मारुति की कारें आज से महंगी हो गई हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने अपनी कारों की कीमतों में 34,494 तक का इजाफा कर दिया है। आम बजट में कारों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाए जाने के बाद कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले एक मार्च को टाटा ने अपनी गाड़ियों के दाम 35,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की थी। वहीं हुंडई भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में है। आगे पढ़ें

Black Money: तय समय में नहीं किया कालेधन का खुलासा तो दोगुना जुर्माना और 7 साल की जेल
देश में कालाधन रखने वालों और उसका खुलासा न करने वालों को सरकार ने आज सख्त चेतावनी दी है। सरकार ने कहा है कि चार महीने की अनुपालन खिड़की बंद होने के बाद पकड़े गए काले धन पर दोगुना टैक्‍स व जुर्माना देना होगा। इस दौरान अघोषित संपत्ति की घोषणा नहीं करने पर ऐसे लोगों को सात साल तक की जेल सजा भी हो सकती है। आगे पढ़ें

It’s New Mi: श्‍याओमी ने भारत में लॉन्‍च किया रेडमी नोट 3, कीमत 9,999 रुपए
चीन की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी श्‍याओमी अपना नया स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 3 गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट को कंपनी ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लॉन्च किया है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

फैमिली पार्टी में रेस्त्रां के बाहर दिखे गरीब बच्चे, सलमान ने लगाया गले
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर काम को कभी किसी की मदद करने से पीछे हटते नहीं देखा। वह समाज सेवा और लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे जानकर न उनके फैंस को बल्कि सभी लोग सलमान की सरहाना करेंगे। आगे पढ़ें

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? जानिए कब मिलेगा जवाब
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' एक तरफ जहां सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी वही इसने दर्शकों में एक जिज्ञासा बढ़ा दी कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था?  इसका जवाब भी अब जल्द ही दर्शकों को मिलने वाला है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

धर्मशाला में ही होगा भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच: बीसीसीआई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को साफ कर दिया कि 15 मार्च से भारत में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के तहत भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 19 मार्च को होने वाला बहुप्रतिक्षित मुकाबला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धर्मशाला में ही होगा। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने पेप्सिको इंडिया के साथ हुए विपणन सम्बंधी एक करार की घोषण के दौरान यह बात कही। आगे पढ़ें

पूर्व कीवी कप्तान मार्टिन क्रो का निधन, क्रिकेट जगत शोकाकुल
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का गुरुवार को 53 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर अंतर्राष्टीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और पूरे क्रिकेट जगत ने शोक जताया है। क्रो 2012 से ही कैंसर से पीड़ित थे। लिम्फोमा (खून का कैंसर) से पीड़ित क्रो ने अपने जीवन के अंतिम महीनों में खुद को सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया था। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत