1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैमिली पार्टी में रेस्त्रां के बाहर दिखे गरीब बच्चे, सलमान ने लगाया गले

फैमिली पार्टी में रेस्त्रां के बाहर दिखे गरीब बच्चे, सलमान ने लगाया गले

 Published : Mar 03, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 02:15 pm IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर काम को कभी किसी की मदद करने से पीछे हटते नहीं देखा। वह समाज सेवा और लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं।

salman - India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर काम को कभी किसी की मदद करने से पीछे हटते नहीं देखा। वह समाज सेवा और लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे जानकर न उनके फैंस को बल्कि सभी लोग सलमान की सरहाना करेंगे।

इसे भी पढ़े:- OMG! सलमान ने खुद को बताया शाहरुख का 'FAN'

हाल ही में सलमान अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के Olive रेस्त्रां में पार्टी करते हुए देखे। पार्टी खत्म होने के बाद जब वह रेस्त्रां से बाहर आए तो उन्होंने कुछ गरीब बच्चों को खड़े देखा जो किताबें और गुब्बारें बेच रहे थे। इन बच्चों को देखकर सलमान रुक गए और उन बच्चों मिलने लगे। उन्होंने इन बच्चों को गले लगाया, इनसे हाथ मिलाया, इनकी किताबें देखीं और इनसे गुब्बारे भी खरीदें उन्होंने इन बच्चों को पैसे भी दिए। सलमान कुछ देर रुक कर इन बच्चों से बातें भी करते हुए देखे गए।

सलमान को बॉलीवुड में कई सितारों का गॉडफादर माना जाता है। उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि वह सभी की मदद करने के लिए सबसे आगे रहते हैं। वह लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। जहां एक तरफ लोग उनसे प्यार करते है उनकी इज्जत करते हैं।

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह पहलवान केसरी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है और कुश्ती के दांव-पेंच भी सीखे हैं। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह भी इसके लिए पसीना खूब पसीना बहा रही हैं। अनुष्का फिल्म में सलमान के साथ कुश्ती करती हुई दिखेंगी। 'सुल्तान' इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी

अगली स्लाइड में देखिए सलमान की बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन