1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लक्षद्वीप की मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता: राजनाथ

लक्षद्वीप की मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता: राजनाथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2021 10:33 pm IST,  Updated : Oct 02, 2021 10:33 pm IST

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कवरत्ती में किया।

Rajnath Singh, Rajnath Lakshadweep, Rajnath Lakshadweep Muslim population- India TV Hindi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर लक्षद्वीप में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। Image Source : TWITTER.COM/RAJNATHSINGH/PTI

कवरत्ती: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी या अन्य निवासियों की देशभक्ति पर संदेह करने या सवाल उठाने का साहस नहीं कर सकता है। राजनाथ ने कहा कि लक्षद्वीप के लोगों ने संकट पैदा करने वाले या देश के खिलाफ वहां लोगों को भड़काने वाली भारत विरोधी ताकतों की कोशिशों को नाकाम किया है। उन्होंने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर लक्षद्वीप में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

सिंह ने महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘धरती पर कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर संदेह करने का साहस नहीं कर सकता है। कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप के लोगों की देशभक्ति पर सवाल खड़े नहीं कर सकता है।’ वह यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। 


प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सिंह ने ट्वीट किया, ‘महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कवरत्ती में किया। पूज्य बापू को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’ लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की स्थापित यह पहली प्रतिमा है जो भारत की स्वतंत्रता में महान बलिदान देने वाले स्वतत्रंता सेनानियों की याद में लगाई गई है। इससे पहले 2 दिन के आधिकारिक दौरे पर लक्षद्वीप पहुंचे सिंह की अगत्ती एयरपोर्ट पर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगवानी की। रक्षा सूत्रों ने बताया कि कवरत्ती आने पर सिंह को इंडियन रिजर्व बटालियन बल के जवानों ने गारद सलामी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत