1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विधवाओं के कल्याण के लिए किसी को चिंता नहीं, ना परिवार और ना सरकार : सुप्रीम कोर्ट

विधवाओं के कल्याण के लिए किसी को चिंता नहीं, ना परिवार और ना सरकार : सुप्रीम कोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2018 10:10 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 10:10 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने विधवाओं के कल्याण के लिए जरूरी कदम नहीं उठाने को लेकर आज केंद्र और राज्यों से नाराजगी प्रकट की।

supreme court- India TV Hindi
supreme court Image Source : PTI

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने विधवाओं के कल्याण के लिए जरूरी कदम नहीं उठाने को लेकर आज केंद्र और राज्यों से नाराजगी प्रकट की। जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने कहा, ‘‘किसी को विधवाओं के कल्याण की फिक्र नहीं है।’’ पीठ ने कहा कि इस संबंध में प्रावधान हैं जिन्हें केंद्र और राज्यों द्वारा लागू किये जाने की अपेक्षा की जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 

पीठ ने केंद्र सरकार के वकील से कहा, ‘‘क्या आपने इन विधवाओं की हालत देखी है? हम क्या कर सकते हैं।’’जब केंद्र के वकील ने राज्यों द्वारा दिये गये हलफनामों पर जवाब देने के लिए कुछ वक्त मांगा तो पीठ ने कहा, ‘‘उनकी फिक्र कोई नहीं करना चाहता। जब उनके परिवार उनकी देखभाल नहीं करना चाहते तो भारत सरकार से उनकी देखरेख की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत