1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP में बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं

MP में बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं

 Written By: IANS
 Published : Feb 03, 2016 01:11 pm IST,  Updated : Feb 03, 2016 01:11 pm IST

मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप से अब उन्हीं दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल मिलेगा, जो हेलमेट लगाते हैं। यह व्यवस्था आज से लागू की गई है।

petrol pump- India TV Hindi
petrol pump

भोपाल: मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप से अब उन्हीं दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल मिलेगा, जो हेलमेट लगाते हैं। यह व्यवस्था बुधवार से लागू की गई है। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा कि बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन-चालकों को पेट्रोल पंप से पेट्रोल न दिया जाए।

विभाग ने अपने निर्देश में कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व में भी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे, लेकिन जनहित याचिकाओं के जरिये इस पर स्थगन लिया गया था। उच्च न्यायालय की खंडपीठ (इंदौर) ने इन पर विचार करते हुए सभी याचिका को हाल में रद्द कर दिया।

उच्च न्यायालय की खंडपीठ (इंदौर) द्वारा याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद नागरिक आपूर्ति विभाग ने हेलमेट पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों को ही पेट्रोल देने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत