1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NSA अजीत डोभाल का ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह’ कहने वालों पर निशाना

NSA अजीत डोभाल का ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह’ कहने वालों पर निशाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2016 06:25 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 06:46 pm IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ऐसे तत्वों की ओर से भारत के टुकड़े करने की बातों की आलोचना की है जिन्होंने देश के लिए कोई कुर्बानी नहीं दी।

Ajit Doval
- India TV Hindi
Ajit Doval

पुणे: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ऐसे तत्वों की ओर से भारत के टुकड़े करने की बातों की आलोचना की है जिन्होंने देश के लिए कोई कुर्बानी नहीं दी। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में कुछ महीने पहले कथित तौर पर लगाए गए देश विरोधी नारों की तरफ परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए डोभाल ने कहा, देश के लिए कोई कुर्बानी नहीं देने वाले कुछ लोग यह कहकर भारत को तोड़ने की बात करते हैं कि भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह।

डोभाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं में यह अहम हो जाता है कि समाज कैसे प्रतिक्रिया जाहिर करता है या मूक दर्शक बन जाता है। उन्होंने कहा कि देश के सामने चुनौती यह है कि एक ऐसी राष्ट्रीय इच्छाशक्ति कैसे विकसित की जाए ताकि ऐसी प्रवृतियों को हतोत्साहित किया जा सके। एनएसए ने मंगलवार रात यहां हिंजावाड़ी आईटी पार्क में एक यूथ फॉर डेवलपमेंट सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

जेएनयू की एक उच्च-स्तरीय समिति की ओर से तैयार की गई एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेएनयू में आयोजित एक विवादित कार्यक्रम के दौरान नकाब पहनकर आए कुछ बाहरी लोगों ने भारत को रगड़ा दो रगड़ा और पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाए थे। बहरहाल, रिपोर्ट में कहा गया कि नौ फरवरी को हुए विवादित कार्यक्रम के वीडियो फुटेजों में किसी को भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी का नारा लगाते नहीं देखा गया। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया कि कुछ चश्मदीदों ने अपनी गवाही में ऐसे नारे लगाए जाने की पुष्टि की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत