1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अजित डोभाल ने अयोध्या पर फैसले के बाद धर्मगुरुओं के साथ बैठक की, सभी ने सरकार को निरंतर समर्थन देने का संकल्प जताया

अजित डोभाल ने अयोध्या पर फैसले के बाद धर्मगुरुओं के साथ बैठक की, सभी ने सरकार को निरंतर समर्थन देने का संकल्प जताया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 06:06 pm IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात के बाद धार्मिक नेताओं द्वारा संयुक्त बयान में कहा कि इस बातचीत ने सभी समुदायों के बीच भाईचारे की भावना को बनाए रखने के लिए शीर्ष धार्मिक नेताओं के बीच संचार को मजबूत करने में मदद की है।

NSA Ajit Doval meets with religious leaders- India TV Hindi
NSA Ajit Doval meets with religious leaders Image Source : PTI

नई दिल्ली: अजित डोभाल ने अयोध्या मामले पर फैसले के बाद प्रमुख हिंदू, मुस्लिम नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। धार्मिक नेताओं ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के सभी उपायों में सरकार को निरंतर समर्थन देने का संकल्प जताया। 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात के बाद धार्मिक नेताओं द्वारा संयुक्त बयान में कहा कि इस बातचीत ने सभी समुदायों के बीच भाईचारे की भावना को बनाए रखने के लिए शीर्ष धार्मिक नेताओं के बीच संचार को मजबूत करने में मदद की है।

बैठक में भाग लेने वाले लोगों इस तथ्य को माना कि देश के भीतर और बाहर कुछ विरोधी तत्व हमारे राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत