1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूरोपीय यूनियन का प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी और अजीत डोवाल से मिला, कल से 2 दिन के कश्मीर दौरे पर

यूरोपीय यूनियन का प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी और अजीत डोवाल से मिला, कल से 2 दिन के कश्मीर दौरे पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 02:35 pm IST

यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की।

European Union delegation, Narendra Modi, NSA Ajit Doval- India TV Hindi
European Union delegation meets Prime Minister Narendra Modi and NSA Ajit Doval

नई दिल्ली: यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर के मुद्दे और वहां की स्थिति पर भी चर्चा की। यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल 29 और 30 अक्टूबर को कश्मीर का दौरा करेगा, जहां कश्मीर के हालात पर उनको जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा भारत ने सात देशों के रक्षा प्रतिनिधियों को भी कश्मीर के हालात पर जानकारी दी है। इन सात देशों में अमेरीका, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, रूस, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया और इजराइल शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत