1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल की बाढ़ में फंसे 130 ओडिया मजदूर, ओडिशा सरकार ने लगाई मदद की गुहार

केरल की बाढ़ में फंसे 130 ओडिया मजदूर, ओडिशा सरकार ने लगाई मदद की गुहार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2018 12:51 pm IST,  Updated : Aug 18, 2018 12:52 pm IST

ओडिशा सरकार ने केरल में बाढ़ ग्रस्त ओदपल्ली में फंसे 130 मजदूरों की मदद की गुहार लगाई है।

Odisha urges to assist 130 stranded labourers in flood-hit Kerala | PTI Representational- India TV Hindi
Odisha urges to assist 130 stranded labourers in flood-hit Kerala | PTI Representational

भुवनेश्वर: केरल की बाढ़ अब तक दर्जनों जिंदगियों को लील चुकी है। अपने 100 साल के इतिहास में सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहे केरल में हजारों लोग अभी भी फंसे हुए हैं, और सरकार उन्हें सुरक्षित जगह पर करने की भरपूर कोशिश कर रही है। वहीं, ओडिशा सरकार ने केरल में बाढ़ ग्रस्त ओदपल्ली में फंसे 130 मजदूरों की मदद की गुहार लगाई है। ओडिशा सरकार ने यह अनुरोध अनिल सेठी (वहां फंसे लोगों में से एक) की मदद की गुहार लगाने और करीब 130 मजदूरों के वहां फंसे होने की जानकारी देने के बाद किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मजूदरों को ओदिपल्ली में अलुवा मुन्नार रोड स्थित आश्रय स्थल ले जाया गया है, लेकिन वहां उन्हें भोजन-पानी भी नहीं मिल पा रहा है। ये सभी मजदूर ओडिशा से है। राज्य के विशेष राहत आयुक्त (SRC) बीपी सेठी ने केरल के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी एच कुरियन को एक पत्र लिख कहा, ‘मैं, आप से ओडिशा के बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराने के लिए उचित व्यवस्था करने का अनुरोध करता हूं।’ 

ओडिशा सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए यहां विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में हेल्पलाइन भी शुरू की है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ओडिशा का कोई भी प्रभावित व्यक्ति 1070 (टॉल फ्री) और 0674-2534177 नंबर पर फोन कर सकता है। ओडिशा सरकार पहले ही बाढ़ प्रभावित केरल की मदद के लिए 5 करोड़ रुपए की वित्तिय सहायता की घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अपने समकक्ष पिनराई विजयन से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और सहायता की पेशकश की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत