1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में सामने आए Coronavirus के 1,699 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार

ओडिशा में सामने आए Coronavirus के 1,699 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2020 02:23 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 02:23 pm IST

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 235 पर पहुंच गई। वहीं एक दिन में कोविड-19 के 1,699 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के मामलों की संख्या 40,000 के पार चली गई।

Odisha's COVID-19 tally rises to 40,717 with record 1,699- India TV Hindi
Odisha's COVID-19 tally rises to 40,717 with record 1,699 Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 235 पर पहुंच गई। वहीं एक दिन में कोविड-19 के 1,699 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के मामलों की संख्या 40,000 के पार चली गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित यानी हॉटस्पॉट गंजम जिले में तीन, सुंदरगढ़ में दो और भद्रक, कंधमाल, क्योंझार, नबरंगपुर और नयागढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई। 

Related Stories

अधिकारी ने बताया कि गंजम में कोरोना वायरस सें संक्रमित 45 वर्षीय मरीज की मौत हुई, लेकिन विभाग ने बताया कि उसकी मौत अन्य स्वास्थ्य वजहों से हुई। अधिकारी ने बताया कि नबरंगपुर जिले में कोविड-19 से पहली मौत हुई। 

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल 1,699 नए मामले सामने आए जिससे कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 40,717 पर पहुंच गई है। कोविड-19 के नए मामले 29 जिलों से सामने आए। इनमें से गंजम में सर्वाधिक 268, खुर्दा में 220, सुंदरगढ़ में 178, कटक में 105 और संबलपुर में 101 मामले सामने आए। 

अधिकारी ने बताया कि पृथक केंद्रों से 1,073 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। विभाग ने बताया कि ओडिशा में अब भी 14,699 लोग संक्रमित हैं जबकि 25,738 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में बुधवार को 15,086 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 6,00,591 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत