1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में नई संक्रामक बीमारी से सात की मौत, 60 से ज्यादा संक्रमित: रिपोर्ट

चीन में नई संक्रामक बीमारी से सात की मौत, 60 से ज्यादा संक्रमित: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 08:46 pm IST

सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने खबरों के हवाले से कहा कि बाद में पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में 23 लोगों के संक्रमित होने का पता चला। इस वायरस से संक्रमित जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की एक महिला को शुरू में खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई दिये थे।

New infectious disease kills seven in China, more than 60 infected says report । चीन में नई संक्रामक- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

बीजिंग. चीन में एक नयी संक्रामक बीमारी से सात लोगों की मौत हो गयी है और 60 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए मनुष्यों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में साल की पहली छमाही में एसएफटीएस वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने खबरों के हवाले से कहा कि बाद में पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में 23 लोगों के संक्रमित होने का पता चला। इस वायरस से संक्रमित जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की एक महिला को शुरू में खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई दिये थे। डॉक्टरों को उसके शरीर में ल्यूकोसाइट और प्लेटलेट के कम होने का पता चला। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार, अन्हुई और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में कम से कम सात लोगों की वायरस से मौत हो गयी। एसएफटीएस वायरस नया नहीं है। चीन में 2011 में इसका पता चला था। विषाणु विज्ञानियों का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले किलनी (टिक) जैसे कीड़े से मनुष्य में फैल सकता है और फिर मानव जाति में इसका प्रसार हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश