1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में ओला-उबर चालक फिर हड़ताल पर

दिल्ली में ओला-उबर चालक फिर हड़ताल पर

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2017 07:02 am IST,  Updated : Apr 18, 2017 07:06 am IST

दिल्ली के यात्रियों को मंगलवार को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि एप-आधारित टैक्सी और ऑटो चालकों की 13 एसोसिएशन ने उबेर और ओला के खिलाफ हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

Ola Cab- India TV Hindi
Ola Cab

नई दिल्ली: दिल्ली के यात्रियों को मंगलवार को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि एप-आधारित टैक्सी और ऑटो चालकों की 13 एसोसिएशन ने उबेर और ओला के खिलाफ हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने आईएएनएस को बताया, "हमने ऐसी ही हड़ताल फरवरी में की थी। लेकिन उस वक्त इसमें केवल एक एसोसिएशन शामिल थी। इस बार 13 से ज्यादा यूनियनें हमारे साथ आंदोलन करेगी।"(कश्मीर: देश की सबसे लंबी सुरंग पर उठने लगे सवाल)

इस हड़ताल में ऑटो और काली-पीली टैक्सियां भी शामिल हो रही हैं। हड़ताली चालकों की मांग ओला और उबेर द्वारा 'शेयर' सेवा पर रोक लगाने, टैक्सियों को दिल्ली सरकार द्वारा अधिकृत मीटर से चलाने की है।

गिल कहते हैं, "ये कंपनियां बहुत बड़ी ठग हैं। जैसे कोई सिनेमा का टिकट 'ब्लैक' करता है, वैसे ही यह कंपनियां अपना काम करती हैं। जब ज्यादा लोग होते हैं तो ये रेट बढ़ा देते हैं और उसे 'सर्ज प्राइसिंग' या 'पीक आवर' का नाम दे देते हैं। वे 6 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट बताते हैं और आप 10-20 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करते हैं।"

दिल्ली टैक्सी, टूरिस्ट ट्रांसपोटर्स एंड टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने आईएएनएस को बताया, "यह हड़ताल मुख्यत: ओला और उबेर चालकों द्वारा की जा रही है। लेकिन हम भी उनके समर्थन में आधे दिन तक हड़ताल में शामिल होंगे।"

वहीं, उबेर ने एक बयान में कहा, "दिल्ली उच्च न्यायालय ने उबेर चालक भागीदारों को अपने काम के बारे में जाने से रोकने के लिए यूनियन नेताओं और सदस्यों को एक स्थायी निषेधाज्ञा जारी की है। हम अदालत के आदेश का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि उबेर चालक बिना किसी डर या उत्पीड़न के गाड़ी चलाएंगे।"

ये भी पढ़ें: सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर छोटी बच्ची से मिले PM मोदी, पूछा- कौन सी घड़ी पहनी हो

भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत