1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका में भारतीय मूल के तीन लोगों के साथ एक भारतीय की हत्या: सुषमा स्वराज

अमेरिका में भारतीय मूल के तीन लोगों के साथ एक भारतीय की हत्या: सुषमा स्वराज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2019 08:56 am IST,  Updated : May 01, 2019 08:56 am IST

स्वराज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन यह घृणा अपराध का मामला नही है।

अमेरिका में भारतीय मूल के तीन लोगों के साथ एक भारतीय की हत्या: सुषमा स्वराज- India TV Hindi
अमेरिका में भारतीय मूल के तीन लोगों के साथ एक भारतीय की हत्या: सुषमा स्वराज

नयी दिल्ली: अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में एक भारतीय नागरिक और 3 भारतीय मूल के लोगों की हत्या कर दी गई है जिसकी पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की है। सुषमा ने ट्वीट पर जानकारी देते हुए बताया कि वहां की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है कि आख़िर भारतीय नागरिक को निशाना क्यों बनाया गया। 

Related Stories

सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में भारतीय राजदूत ने मुझे रविवार शाम को सिनसिनाटी में चार लोगों की हत्या के बारे में सूचना दी। उनमें से एक भारतीय नागरिक था जो अमेरिका की यात्रा पर गया था जबकि अन्य लोग भारतीय मूल के थे।’’

स्वराज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन यह घृणा अपराध का मामला नही है। उन्होंने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में हमारे महावाणिज्य दूत संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और वह मुझे इस पर जानकारी देते रहेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत