1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश की पंचायतों में हैं करीब एक लाख महिला सरपंच, इस राज्य में है सबसे ज्यादा संख्या

देश की पंचायतों में हैं करीब एक लाख महिला सरपंच, इस राज्य में है सबसे ज्यादा संख्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 04:27 pm IST

सरकार ने आज संसद में कहा कि देश भर की पंचायतों में करीब एक लाख महिला सरपंच हैं और इनकी सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश में है।

women sarpanch- India TV Hindi
women sarpanch

नई दिल्ली: सरकार ने आज संसद में कहा कि देश भर की पंचायतों में करीब एक लाख महिला सरपंच हैं और इनकी सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश में है।

पंचायती राज राज्य मंत्री पुरषोत्तम रूपाला ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि देश में कुल 1,06,250 महिला सरपंच हैं।

मंत्री ने इसका राज्यवार ब्योरा देते हुए बताया कि इनमें सर्वाधिक संख्या 19,992 उत्तर प्रदेश में है जबकि महाराष्ट्र में 13960, मध्य प्रदेश में 11864, आंध्र प्रदेश में 6584, गुजरात में 4676, राजस्थान में 5121, बिहार में 4289 और हरियाणा में 2565 महिला सरपंच हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व राज्यों की आरक्षण नीति और महिलाओं के चुनाव जीतने पर निर्भर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत