1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता को पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर हिरासत में लिया गया

कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता को पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर हिरासत में लिया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2019 09:07 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 09:07 pm IST

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद एहसान अन्तू को पाकिस्तान उच्चायोग में प्रवेश से ठीक पहले हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

One person has been detained from outside the High Commission of Pakistan in New Delhi- India TV Hindi
One person has been detained from outside the High Commission of Pakistan in New Delhi

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद एहसान अन्तू को पाकिस्तान उच्चायोग में प्रवेश से ठीक पहले हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 'इंटरनेशनल फोरम ऑफ जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स' संगठन के संचालक अंतू को पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तान दिवस समारोह में शरीक होने के लिये आमंत्रित किया गया था। 

Related Stories

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया था। अन्तू ने हाल ही में जम्मू में कोट बलवल जेल में बंद जेकेएलएफ नेता यासीन मलिक से मुलाकात की थी। वह राज्य मानवाधिकार आयोग में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मामलों को उठाते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत