1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. औवेसी ने कोविड-19 जांच कराई, लोगों से भी की ऐसा करने की अपील

औवेसी ने कोविड-19 जांच कराई, लोगों से भी की ऐसा करने की अपील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 06:54 pm IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के लिये होने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं, जिसमें से एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Owaisi tests negative for Covid-19, urges all to get tested- India TV Hindi
Owaisi tests negative for Covid-19, urges all to get tested Image Source : PTI/FILE

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के लिये होने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं, जिसमें से एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट 30 घंटे बाद पता चलेगी। औवैसी ने लोगों से भी बिना झिझक जांच कराने का अनुरोध किया है। 

लोकसभा सांसद औवेसी ने कहा, ''आज कोविड-19 के लिये की जाने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं। अल्लाह का शुक्र है कि मेरी एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।'' उन्होंने ट्वीट किया, ''दक्षिणी हैदराबाद में एंटीजेन की जांच कराने के लिये 30 केन्द्र मौजूद हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप बिना झिझक जांच कराएं।'' दोनों जांच शहर की अलग-अलग जगहों पर कराई गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत