1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने गुजरात तट के समीप 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

पाकिस्तान ने गुजरात तट के समीप 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2015 08:20 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 08:20 pm IST

अहमदाबाद: पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने गुजरात में जखाउ बंदरगाह के पास समुद्र से 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी

पाकिस्तान ने गुजरात...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने गुजरात तट के समीप 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

अहमदाबाद: पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने गुजरात में जखाउ बंदरगाह के पास समुद्र से 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने पीटीआई भाषा से कहा, पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने कल देर रात कच्छ जिले में जखाउ बंदरगाह के समीप अरब सागर में 18 मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी तीन नौकाएं जब्त कर लीं।

उन्होंने बताया कि एक नौका पोरबंदर में पंजीकृत थी जबकि दो जूनागढ के मंगरोल में पंजीकृत थीं। उन्होंने दावा किया, समुद्र में गए अन्य मछुआरों से मिली सूचना के अनुसार सभी नौकाएं एवं मछुआरे अंतररराष्ट्रीय समुद्री सीमा के समीप पकड़े गए। बाद में उन्हें कराची बंदरगाह ले गया जहां उन्हें आज सुबह जेल में डाल दिया गया।

पहले अक्टूबर में एमएसए ने 24 मछुआरों को पकड़ा था और उनकी चार नौकाएं जब्त की थीं। एमएसए की गोलीबारी में एक मछुआरा घायल भी हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत