1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने गुजरात तट के पास 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

पाकिस्तान ने गुजरात तट के पास 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2016 10:11 am IST,  Updated : Feb 20, 2016 10:11 am IST

पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार तड़के गुजरात तट पर जखाउ बंदरगाह के समीप समुद्र में कम से कम 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी सात नौकाएं जब्त कर लीं।

fishermen- India TV Hindi
fishermen

अहमदाबाद: पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार तड़के गुजरात तट पर जखाउ बंदरगाह के समीप समुद्र में कम से कम 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी सात नौकाएं जब्त कर लीं। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (NFF) के सचिव मनीष लोढारी ने कहा कि पाकिस्तान नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने जखाउ बंदरगाह के समीप अरब सागर में कम से कम 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी सात नौकाएं जब्त कर लीं।

लोढारी ने दावा किया कि इन सात नौकाओं में छह ओखा बंदरगाह से समुद्र में गई थीं जबकि एक पोरबंदर में पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक रिपोटरें से खुलासा हुआ है कि उनमें से सभी को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के समीप पकड़ लिया गया क्योंकि शायद वे घने कोहरे के कारण सीमारेखा पार कर गए थे।

ऐसी संभावना है कि जब्त नौकाओं और पकड़े गए मछुआरों की संख्या अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि सागर में कोई भौतिक सीमांकन तो है नहीं, ऐसे में मछुआरे समुद्र में अपनी सटीक अवस्थिति और समुद्री सीमा से निकटता का पता लगाने के लिए नौकाओं पर लगी जीपीएस प्रणाली पर निर्भर होते हैं।

लोढारी ने कहा कि लेकिन सभी नौकाओं पर जीपीएस नहीं लगा है। इसके अलावा केवल नवीनतम जीपीएस उपकरण से ही पर्दे पर समुद्री सीमा दिखती है जबकि ऐसे पुराने उपकरण यह काम नहीं करते। फलस्वरूप मछुआरों के लिए, यदि जीपीए है तो भी, अवस्थिति का पता लगाना मुश्किल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत