1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के खेमकरन में हफ्ते में दूसरी बार दिखा पाकिस्‍तानी ड्रोन, गांव में किया गया ब्‍लैक आउट

पंजाब के खेमकरन में हफ्ते में दूसरी बार दिखा पाकिस्‍तानी ड्रोन, गांव में किया गया ब्‍लैक आउट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2019 07:34 am IST,  Updated : Apr 04, 2019 08:36 am IST

पंजाब के खेमकरन में एक बार फिर पाकिस्तान के दुस्साहस की खबर आई है। खेमकरण सेक्टर की बीओपी रतोके में पाकिस्तान का ड्रोन घुया।

Drone- India TV Hindi
Drone Image Source : FILE PHOTO

पंजाब के खेमकरन में एक बार फिर पाकिस्‍तान के दुस्‍साहस की खबर आई है। खेमकरण सेक्टर की बीओपी रतोके में पाकिस्तान का ड्रोन घुस आया। ड्रोन को भारतीय सेना में घुसते देख भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना को देखते हुए गांव में अब ब्लैक आउट किया और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। फिलहाल ड्रोन के गिराए जाने की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्‍तान की ओर से ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सोमवार तड़के पंजाब के खेमकरन सेक्टर में सीमा रेखा के पास पाकिस्तानी ड्रोन के साथ 2 अमेरिकी एफ16 विमान भी देखे गए। मुस्‍तैदी दिखाते हुए भारत के मिराज और सुखोई 30 विमानों ने तत्‍काल उड़ान भरी। जिसके बाद पाकिस्तानी जेट जल्द ही 'रफूचक्कर' हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत