1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इमरान खान की पार्टी ने किया दिशा रवि का समर्थन, मोदी सरकार के खिलाफ उगला जहर

इमरान खान की पार्टी ने किया दिशा रवि का समर्थन, मोदी सरकार के खिलाफ उगला जहर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2021 01:39 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 01:41 pm IST

इमरान खान की पार्टी ने ट्वीट कर दिशा रवि का समर्थन किया है। दिल्ली दंगे में पुलिस ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान एंगल का भी खुलासा किया था। ऐसे में पुलिस के एक्शन पर दिशा को पाकिस्तान का समर्थन उसकी बौखलाहट को भी दिखाता है।

Pakistan Imran Khan Party PTI supports Disha Ravi on Toolkit Case इमरान खान की पार्टी ने किया दिशा र- India TV Hindi
इमरान खान की पार्टी ने किया दिशा रवि का समर्थन, मोदी सरकार के खिलाफ उगला जहर Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. दिशा टूलकिट मामले में अब पाकिस्तान भी कूद गया है। इमरान खान की पार्टी ने ट्वीट कर दिशा रवि का समर्थन किया है। दिल्ली दंगे में पुलिस ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान एंगल का भी खुलासा किया था। ऐसे में पुलिस के एक्शन पर दिशा को पाकिस्तान का समर्थन उसकी बौखलाहट को भी दिखाता है। इमरान खान की पार्टी ने कहा कि भारत में मोदी और RSS शासन अपने खिलाफ उठ रही हर आवाज को खामोश करने में विश्वास रखते हैं। क्रिकेटरों और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के बयान का उपयोग करना काफी शर्मनाक था, लेकिन अब उन्होंने ट्विटर टूलकिट के मामले में दिश रवि को भी हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें- हमें लोगों की निजता की रक्षा करनी होगी : सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप, फेसबुक को जारी किया नोटिस

राहुल गांधी बोले- भारत खामोश नहीं होने वाला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन से जुड़ी ‘ टूलकिट ’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारत खामोश नहीं होने वाला है। उन्होंने दिशा की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया , ‘‘ बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे, बोल कि सच ज़िंदा है अब तक! वो डरे हैं, देश नहीं!’’

पढ़ें- विकास दुबे स्टाइल में एक और एनकाउंटर! मारा गया शूटर गिरधारी विश्वकर्मा

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत खाामोश नहीं होने वाला है।’’

पढ़ें- बदल जाएगी दिल्ली मेट्रो! DMRC ने बनाया कैशलैस और टच फ्री करने का प्लान

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इसी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।’’ उल्लेखनीय है कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें- Pradhan Mantri Awas Yojana: इस राज्य में एक लाख परिवारों को मिलने जा रही है गुड न्यूज

दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला- केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा ‘टूलकिट’ मामले की जांच में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘‘लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला’’ करार दिया। दिशा रवि को तीन कृषि कानूनों से संबंधित किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गत शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘21 वर्षीय दिशा की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।’’

पढ़ें- Toolkit मामला: दिशा रवि के बाद अब निकिता जैकब और शांतनु की तलाश, गैर जमानती वारंट जारी

दिशा रवि बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज से बीबीए की डिग्री धारक हैं और वह ‘फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर इंडिया’ नामक संगठन की संस्थापक सदस्य भी हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि दिशा रवि (22) को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ साठगांठ की। (with inputs from Bhasha)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत