1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में नागरिकों की हत्याएं कर रहे हैं पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी, DGP दिलबाग सिंह का बयान

कश्मीर में नागरिकों की हत्याएं कर रहे हैं पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी, DGP दिलबाग सिंह का बयान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 11:26 pm IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बृहस्पितवार को कहा कि इस सप्ताह एक सेव व्यापारी सहित तीन नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के रूप में हुई है।

Jammu-Kashmir's DGP Dilbag Singh- India TV Hindi
Jammu-Kashmir's DGP Dilbag Singh (File Photo) Image Source : ANI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बृहस्पितवार को कहा कि इस सप्ताह एक सेव व्यापारी सहित तीन नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के रूप में हुई है। उन्होंने शांति के लिये खतरा बने ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। 

पुलिस प्रमुख ने सीमापार से राज्य में लगातार भयावह हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे ऐसे तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिये प्रभावी कदम उठाने का भी आह्वान किया। हाल ही में पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के एक-एक निवासी की जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग आतंकी हमलों में मौत हो गई थी। 

पुलिस प्रमुख ने कहा, "पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी तीन नागरिकों की हत्या में शामिल हैं। इस तरह की हरकतें बहुत बर्बर और अमानवीय हैं।" उन्होंने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस और सुरक्षा बल के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बात कही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत