1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंटरनैशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, BSF ने पुलिस को सौंपी लाश

इंटरनैशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, BSF ने पुलिस को सौंपी लाश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 08:07 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 08:08 pm IST

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू के रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।

Pakistani intruder shot dead by BSF on International Border...- India TV Hindi
Pakistani intruder shot dead by BSF on International Border in Ramgarh area, Jammu. (Representative Image)

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू के रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। घटना 14-15 जुलाई की रात की है। जब एक पाकिस्तानी घुसपैठिया इंटरनैशनल बॉर्डर पार कर भारत में घुस रहा था, तभी BSF के दल ने बॉर्डर पर हरकत होती देखी और गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के PRO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ‘एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को 14-15 जुलाई की रात के दौरान जम्मू के रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF द्वारा मार गिराया गया है। पाकिस्तानी घुसपैठिये के शव को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत