1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट: हमला कराने वालों के हाथ में जांच का जिम्मा, क्या ये सिर्फ ड्रामा है?

पठानकोट: हमला कराने वालों के हाथ में जांच का जिम्मा, क्या ये सिर्फ ड्रामा है?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2016 08:09 pm IST,  Updated : Mar 29, 2016 09:35 pm IST

पठानकोट: पाकिस्तान की जांच टीम आज उस जगह को देखने गई जहां पाकिस्तान से भेजे गए आतंकियों के दस्ते ने भीषण हमला किया था। पठानकोट एयरबेस में पाकिस्तानी जांच अधिकारी पहुंचे और अपने ही फैलाए

protest
protest

हमला कराने वालों के हाथ में जांच का जिम्मा !

पठानकोट आतंकी हमले के सिलसिले में भारत ने पहली बार पाकिस्तानी जांच दल के लिए अपने दरवाजे खोले लेकिन इस जांच के नतीजे को लेकर एक्सपर्ट बहुत आश्वान्वित नहीं हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस जांच दल में शामिल पाकिस्तान के 5 अफसरों में से 3 अफसर तो ISI और पाकिस्तानी फौज से जुड़े हुए हैं। भारत में अब तक जो भी आतंकी हमले हुए हैं उनमें ISI और पाकिस्तानी फौज द्वारा मदद मुहैय्या कराए जाने के कई सबूत पहले भी सामने आ चुके हैं। इसलिए सवाल ये उठ रहा है कि जो गुनहगार है अगर उसे ही जांच सौंप दी गई तो वो खुद को कसूरवार क्यों ठहराएगा।

ISI के अफसरों के आने पर सरकार की घेराबंदी

पाकिस्तान से आए जांच दल में ISI और पाकिस्तानी सेना के अफसरों का होना ही शायद सबसे बड़ी वजह है कि मोदी सरकार विरोधियों के ही नहीं, अपने सहयोगियों के भी निशाने पर है। इस बीच NIA और पाकिस्तान का जांच दल दोनों पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में गवाहों से पूछताछ करने वाला है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए SP सलविंदर सिंह से होगी पूछताछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत