1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट: हमला कराने वालों के हाथ में जांच का जिम्मा, क्या ये सिर्फ ड्रामा है?

पठानकोट: हमला कराने वालों के हाथ में जांच का जिम्मा, क्या ये सिर्फ ड्रामा है?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2016 08:09 pm IST,  Updated : Mar 29, 2016 09:35 pm IST

पठानकोट: पाकिस्तान की जांच टीम आज उस जगह को देखने गई जहां पाकिस्तान से भेजे गए आतंकियों के दस्ते ने भीषण हमला किया था। पठानकोट एयरबेस में पाकिस्तानी जांच अधिकारी पहुंचे और अपने ही फैलाए

pak team delhi
pak team delhi

SP सलविंदर सिंह से होगी पूछताछ

पठानकोट के एसपी सलविंदर सिंह से भी पूछताछ की जानी है जिनको आतंकियों ने गाड़ी समेत अगवा किया था इसके लिए एसपी सलविन्दर सिंह, उनका दोस्त राजेश वर्मा और कुक मदन गोपाल दिल्ली पहुच चुके हैं। तीनों से दिल्ली में JIT और NIA के अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ होगी।

इस बीच, पठानकोट हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़ी पूरी डीटेल NIA ने पाकिस्तानी जांच टीम को दे दी है। आतंकियों ने बॉर्डर के जिस रास्ते से घुसपैठ की थी, आतंकियों के पास से खाने के जो सामान, दवाईयां, दूध के पैकेट, बिस्किट और ड्राई फ्रूट्स के पैकेट मिले थे वो भी सबूत के तौर पर दिखाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत