1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट: हमला कराने वालों के हाथ में जांच का जिम्मा, क्या ये सिर्फ ड्रामा है?

पठानकोट: हमला कराने वालों के हाथ में जांच का जिम्मा, क्या ये सिर्फ ड्रामा है?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2016 08:09 pm IST,  Updated : Mar 29, 2016 09:35 pm IST

पठानकोट: पाकिस्तान की जांच टीम आज उस जगह को देखने गई जहां पाकिस्तान से भेजे गए आतंकियों के दस्ते ने भीषण हमला किया था। पठानकोट एयरबेस में पाकिस्तानी जांच अधिकारी पहुंचे और अपने ही फैलाए

nia
nia

जिसने हमला किया वही जांच करेगा ?

सूत्रों से पता चला है कि पाकिस्तान के इस जांच दल को पठानकोट एयरबेस का केवल वही एरिया दिखाया गया जहां आतंकवादियों के खिलाफ सेना ने ऑपरेशन चलाया था। एयरबेस के बाकी एरिया को कनातें लगाकर ढक दिया गया था और पूरा इलाका सील कर दिया गया था। इस जांच दल को हर उस जगह ले जाया गया जहां से पठानकोट आतंकी हमले की कड़ियां जुड़ती हैं।

pak jit
pak jit

पाकिस्तान की इस जांच से क्या पठानकोट के गुनहगारों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो पाएगी, ये भविष्य के गर्भ में है। जानकारों का मानना है कि गुनहगार ही जांच करे, तो नतीजे का अंदाजा लगा पाना मुश्किल नहीं। इसीलिए आलोचना इस बात की हो रही है कि ISI और पाकिस्तानी फौज के अफसरों को क्यों आने दिया गया?

आगे की स्लाइड में पढ़िए ISI अफसरों के आने पर सरकार की घेराबंदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत