नई दिल्ली। दिल्ली के 10 सबसे बड़े अपराधियों में से एक 1 लाख रुपए का ईनामी बदमाश परमजीत दलाल उर्भ मोनू पुलिस के हत्थे चड़ गया है। मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में परमजीत दलाल की टांग में गोली लग गई और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
Related Stories
पुलिस और परमजीत के बीच यह एनकाउंटर दिल्ली स्थित रोहिणी के सेक्टर 37 के दूसरी तरफ हेलीपोर्ट रोड पर मंगलवार सुबह 5.15 बजे हुआ जिसमें उपराधी परमजीत को गोली लग गई और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए नजदीकी अंबेडकर अस्पताल में ले गई।
परमजीत दलाल उर्भ मोनू के ऊपर कई गुनाहों में शामिल होने का आरोप है और वह कई वारदातों को लेकर वांटेड भी है, मोनू मूल रूप से दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है और दिल्ली पुलिस ने उसके ऊपर 1 लाख रुपए का ईनाम रखा हुआ है।