1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद का मानसून सत्र 10 सितंबर से होगा शुरू- सूत्र, पहली बार देखने को मिलेंगे कई अहम बदलाव

संसद का मानसून सत्र 10 सितंबर से होगा शुरू- सूत्र, पहली बार देखने को मिलेंगे कई अहम बदलाव

 Reported By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : Aug 18, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 06:18 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के बीच संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session 2020) 10 सिंतबर से शुरू हो सकता है।

parliament Monsoon Session 2020 to be convened from 10th September says Sources- India TV Hindi
parliament Monsoon Session 2020 to be convened from 10th September says Sources Image Source : PTI

नई दिल्ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के बीच संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session 2020) 10 सिंतबर से शुरू हो सकता है। संसद का मानसून सत्र 10 सिंतबर से शुरू हो सकता है और शायद इस बार दोनों सदनों की कार्यवाही एक साथ नहीं चले क्योंकि प्रत्येक सदन द्वारा उचित दूरी का पालन करते हुए सदस्यों के बैठने के लिए दोनों चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल करने की संभावना है।

चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने पश्चिमी मोर्चे पर तैनात किए स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस 

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सत्र की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के चैंबरों का दौरा किया। इससे पहले, रविवार को राज्यसभा सचिवालय ने कहा था कि मानूसन सत्र के दौरान उच्च सदन के सदस्यों को दोनों चैंबर और दीर्घाओं में बैठाया जाएगा। भारतीय संसद के इतिहास में पहली बार इस तरह की व्यवस्था होगी जहां 60 सदस्य चैंबर में बैठेंगे और 51 सदस्य राज्यसभा की दीर्घाओं में बैठेंगे। इसके अलावा बाकी 132 सदस्य लोकसभा के चैंबर में बैठेंगे। लोकसभा सचिवालय भी सदस्यों के बैठने के लिए इसी तरह की व्यवस्था कर रहा है।

भारत की कोरोना वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल आज-कल में होगा शुरू: नीति आयोग

सूत्रों ने बताया कि आम तौर पर दोनों सदनों में एक साथ बैठकें होती हैं लेकिन इस बार असाधारण परिस्थिति के कारण एक सदन सुबह के समय बैठेगा और दूसरे की कार्यवाही शाम को होगी। महामारी के कारण संसद के बजट सत्र की अवधि में कटौती कर दी गयी थी और 23 मार्च को दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। परिपाटी के तहत अंतिम सत्र से छह महीने के अंत के पहले संसद का सत्र आहूत होता है।

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने दिया इस्तीफा, एडीबी बैंक में संभालेंगे उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत