1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: पतंजलि स्टोर में बंदूक के दम पर लूटपाट, मोबाइल और 20,000 रुपए लेकर चंपत हुए लुटेरे

दिल्ली: पतंजलि स्टोर में बंदूक के दम पर लूटपाट, मोबाइल और 20,000 रुपए लेकर चंपत हुए लुटेरे

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jul 14, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 04:48 pm IST

दिल्ली के रानी खेड़ा इलाके में एक पतंजलि स्टोर पर पिस्टल के बल पर लूटपाट किए जाने का वीडियो सामने आया है। वारदात 12 जुलाई की रात 9:30 बजे हुई। स्टोर के सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि दो युवक घी खरीदने के बहाने अंदर आए।

दिल्ली के रानी खेड़ा...- India TV Hindi
दिल्ली के रानी खेड़ा इलाके में पतंजलि स्टोर में बंदूक के दम पर लूटपाट, मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली के रानी खेड़ा इलाके में एक पतंजलि स्टोर पर पिस्टल के बल पर लूटपाट किए जाने का वीडियो सामने आया है। वारदात 12 जुलाई की रात 9:30 बजे हुई। स्टोर के सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि दो युवक घी खरीदने के बहाने अंदर आए। 

एक ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। दूसरे ने जबरन मोबाइल और दराज से कैश लगभग 20000 लूट लिया। वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है कैसे बेखौफ लुटेरे पिस्टल के बल पर स्टोर को लूट रहे हैं। इस संबंध में सेल्समैन की शिकायत पर प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत