1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना में आधी रात को नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

पटना में आधी रात को नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 15, 2018 11:00 am IST,  Updated : Apr 15, 2018 11:00 am IST

गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने मदद के लिए चिल्ला रहे पीड़िता की आवाज सुनने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया...

representational image- India TV Hindi
representational image

पटना: बिहार के पटना में रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जीपीओ गोलंबर के पास रात 12.30 बजे हुई।

पुलिस अधिकारी राम शंकर सिंह ने कहा कि दो आरोपियों छोटू कुमार और फेकन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की गई।

सिंह ने बताया, "गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने मदद के लिए चिल्ला रहे पीड़िता की आवाज सुनने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भी दोनों की शिनाख्त कर ली है।"

यह भी पढ़ें

कठुआ-उन्नाव रेप केस पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

उन्नाव रेप केस: CBI ने पीड़िता को विधायक के पास ले जाने वाली महिला को गिरफ्तार किया

पीड़िता का बयान रविवार को अदालत के समक्ष दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत