1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना में कड़ाके की ठंड, 2 जनवरी तक पहली क्लास के बच्चों की छुट्टी

पटना में कड़ाके की ठंड, 2 जनवरी तक पहली क्लास के बच्चों की छुट्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2017 11:20 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 11:20 pm IST

पटना के जिलाधिकारी ने 2 जनवरी तक के लिए पहली क्लास तक के बच्चों की कक्षाएं स्थगित रखने का आदेश दिया है। इस आदेश में क्लास 2 से ऊपर तक के बच्चों के लिए 2 जनवरी तक सुबह 9.30 से पहले कक्षाएं संचालित नहीं करने को कहा गया है।

Cold waves- India TV Hindi
Cold waves

नई दिल्ली: पटना के जिलाधिकारी ने 2 जनवरी तक के लिए पहली क्लास तक के बच्चों की कक्षाएं स्थगित रखने का आदेश दिया है। इस आदेश में क्लास 2 से ऊपर तक के बच्चों के लिए 2 जनवरी तक सुबह 9.30 से पहले कक्षाएं संचालित नहीं करने को कहा गया है। डीएम ने यह फैसला तापमान में गिरावट और घने कोहरे के चलते लिया है।

पटना के जिलाधिकारी ने 2 जनवरी तक क्लास 1 तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि बढते ठंढ को देखते हुए राजधानी पटना में कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने अपने अधिकारियों को सार्वजनिक जगहों पर नियमित रूप से अलाव जलाने का भी निर्देश दिया है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अभी शहर के 27 जगहों पर अलाव जलाये जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल के दिनों में पटना समेत बिहार के इलाकों में तापमान में खासी गिरावट आयी है। पिछले दो दिनों से लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत