1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में फिर हिंसक प्रदर्शन, भीड़ ने फूंका PDP सांसद का घर

कश्मीर में फिर हिंसक प्रदर्शन, भीड़ ने फूंका PDP सांसद का घर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 07:16 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के राज्यसभा सदस्य का घर बुधवार को एक भीड़ ने जला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के

pdp mp house- India TV Hindi
pdp mp house

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के राज्यसभा सदस्य का घर बुधवार को एक भीड़ ने जला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चावलगाम में राज्यसभा सदस्य नजीर लावे के घर को भीड़ ने फूंक दिया। घर में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था।

निकटवर्ती कतरूसु गांव में प्रदर्शनकारियों द्वारा स्वतंत्रता के समर्थन में तथा देश के खिलाफ नारे लगाए जाने पर सुरक्षा बलों ने उन पर पैलेट गन से फायरिंग की। इसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। इस घटना के कुछ घंटे बाद सांसद के घर में आग लगा दी गई।

कश्मीर घाटी में दो दिनों की शांति के बाद बुधवार को एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुआ। गत आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर बुरहान वानी के एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही विरोध-प्रदर्शन जारी हैं।

इस दौरान, प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाबलों के बीच झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 72 लोग मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत